
कासगंज।22 लाख की चोरी के तीन अभियुक्त अवैध शस्त्र और लूट के माल सहित 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस टीम को 10 हजार रु का नकद पुरस्कार, एक अपचारी पुलिस अभिरक्षा में! जनपद के थाना ढोलना के अन्तर्गत ग्राम गढी पंचग ई की विनीता पुत्री रमेश चन्द्र ने थाना ढोलना मे मु.अ.सं.29/22 के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने उसके घर में रखे गहने, नकदी की चोरी कर ली, पुलिस ने भा.द. वि. की धारा 380,411 के तहत मुकदमा दर्ज कर , छानबीन शुरू कर दी, लेकिन, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने इसे गम्भीरता से लेते हुए सर्विलांस, डाग स्क्वॉड सहित 04 टीमें गठित कर कार्यवाही शुरू कर दी टीमों अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में तथा सी.ओ.सदर दीप कुमार पंत के नेतृत्व में गाँव भरसौली के जंगल से लूट की योजना बना रहे तीन अभियुक्त, मुखबिर की खास सूचना पर गिरफ्तार कर लिए जिनका नाम क्रमशः आजाद पुत्र रामपाल , नन्हें पुत्र राममूर्ति , सिन्टू उर्फ मोटे पुत्र राम मूर्ति तथा एक अपचारी आकाश सभी निवासी गाँव गढी पंचग ई निवासी बताए जाते हैं पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई नकदी, जेवर, 06 तमंचे 315 बोर तथा जिन्दा कारतूस बरामद किये, जेवरात की कीमत 22 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है, पुलिस अधीक्षक बोत्रे ने पुलिस पार्टी को 10 रु नकद पुरस्कार की घोषणा की है!
पुलिस पार्टी में सी ओ सदर, दीप कुमार पंत, थाना प्रभारी ढोलना ओम प्रकाश सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे!