हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ संदेश संग आज मनेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस

हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ संदेश संग आज मनेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस

एटा,

जनपद वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगो को मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले में आज ‘वर्ल्डहेल्थडे’यानी‘ विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ अभिनव दुबे ने बताया कि हर साल 7अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर जिला चिकित्सालय एटा पर हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य दिवस नोडल अधिकारी डॉ अभिनव दुबे ने कहा कि स्वस्थ शरीर सुखद जीवन का आधार होता है। और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में हमारी दिनचर्या, खानपान हमारे आसपास का पर्यावरण आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस ‘अवर प्लेनेट अवर हेल्थ’यानी ‘हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य’थीमके साथ मनाया जा रहा है। यानी अपने प्लेनेट (ग्रह) को सुरक्षित रखकर ही हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। पर्यावरण प्रदूषण, ग्रीन हाउस इफेक्ट आदि के विषय में जब तक हम जागरूक नहीं होंगे तब तक हम स्वस्थ नहीं रह सकेंगे। अतः हमें अपने ग्रह, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी कोसिंगलयूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने, कपड़े से निर्मित बैगों का उपयोग करने, जल संरक्षण, प्रदूषण रोकथाम के विषय में कार्य करने होंगे। साथ ही अधिक से अधिक पौधारोपणकरके हम हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बना सकेंगे। इससे बढ़ती बीमारियों पर विराम लगेगा और हम स्वस्थ जीवन निर्वाह कर सकेंगे।

नोडल अधिकारी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जिला चिकित्सालय एटापर वृहदहेल्थकैंप एवं सभीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ कैंपका आयोजन किया जाएगा। कैंप में रक्तचाप, मधुमेह,हीमोग्लोबिन,मुख कैंसर स्क्रीनिंग,ब्रेस्टकैंसर स्क्रीनिंग तथा हेपेटाइटिसबी व सी आदि की निशुल्क जांच की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks