
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते माननीय न्यायालय से एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी को 04 वर्ष कारावास एवं 10000 रुपए के जुर्माने की मिली सजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए– आज दिनांक 06.04.2021 को अभियुक्त महेश पुत्र हरप्रसाद निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर जिला एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 91/16 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जसरथपुर जिला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज FTC-2/एनडीपीएस कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 04 वर्ष कठोर कारावास एवं 10000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया!