बुधवार को फिर चला फर्जी चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग का चाबुक — चार चिकित्सालय किऐ सील

एटा ! आज बुधवार को जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल एवं सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के साथ डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा मिरहची में संचालित हॉस्पीटल्स एवं क्लीनिकों की आकस्मिक चैकिंग करते हुऐ चार फर्जी चिकित्सालयों को सील कर नोटिस थमाते हुऐ दो दिन में जबाब नहीं देने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है ! डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि उन्होने कस्बा मिरहची में संचालित डा. होरीलाल का धर्मार्थ चिकित्सालय एवं डा. अरूण कुमार का बंगाली चिकित्सालय तथा डा .रामवीर हॉस्पीटल मय ऐक्सरा मशीन तथा डा. आर. के. पाठक का चिकित्सालय सील किया है ! डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि कासगंज रोड पर रजिस्टर्ड ओम हॉस्पीटल का भी निरीक्षण किया गया परन्तु वहां व्यवस्थाऐं चॉक चौबंद मिली ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि कोविड एवं अन्य सरकारी कार्यों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अत्यधिक व्यस्त रहने के चलते जिले के अन्दर काफी समय से फर्जी क्लीनिकों एवं फर्जी हॉस्पीटल्स की अमर बेल फैल गयी थी जिसकी छटाई का कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है ! डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने आगे कहा कि रजिस्टर्ड हॉस्पीटल्स व नर्सिंग होम भी इस बात का विशेष ध्यान रखे कि यदि फर्जी निश्चेतक व सर्जन द्वारा आप्रेशन किये जाने की शिकायत मिलती है तो बख्शा नहीं जाएगा अपितु कठोरतम कार्यवाही की जाऐगी !