कारागार में Upwasi एवं रोजेदारों को बांटे फल।
राष्ट्रीय युवा शक्ति का आयोजन।

कासगंज 6 अप्रैल। जेल सुधारों के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से कार्यरत सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान एवं मानव उत्थान सेवा समिति के संयोजन में राज माता राज राजेश्वरी देवी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में जनपद कारागार कासगंज में व्रत रखने वाले बंदियों , रोजा रखने वाले बंदियों एवं कारागार के हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती बंधुओं को फल आदि का वितरण किया गया। जनपद कारागार कासगंज के प्रभारी अधीक्षक श्री एन सिंह , महात्मा प्रेम पराग आनंद एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन नदियों को फल वितरित किए।
नवरात्रि एवं पवित्र रमजान माह के अवसर पर कारागार में निरुद्ध लगभग 100 बंदियों ने व्रत एवं रोजे रखे हुए हैं वहीं जनपद कारागार के हॉस्पिटल में 17 बंदी निरुद्ध हैं जिनको फल आदि वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ दुष्यंत शर्मा शिव कुमार टेलर।कुमार उपाध्याय नरेश मिश्रा वैभव मिश्रा आर्यन मिश्रा। कृपाराम शाक्य और राम प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।