कलक्ट्रेट बार के चुनाव को प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

कलक्ट्रेट बार के चुनाव को प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

एटा – कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए। मंगलवार को अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष सहित 23पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। पहले दिन उपाध्यक्ष पद पर अरूण कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव पद पर देवेश पाठक, नितिन चन्द्रेश शर्मा, दीप कुमार ने नामांकन किया। बुधवार को भी नामांकन होंगे।
मंगलवार को अध्यक्ष के लिए रामनरेश मिश्रा, महासचिव पद पर दो नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी नामांपत्र प्रपत्र खरीदे गए। दो दिन नामांकन प्रक्रिया चलेगी। पहली दिन अध्यक्ष, महासचिव पद को छोड़कर अन्य पदों पर नामांकन हुए। बुधवार को भी नामांकन होंगे। सात अप्रैल को आपत्ति, जांच होगी। आठ अप्रैल को नाम वापसी का दिन होगा। बाइस अप्रैल को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए अभी से जोर अजमाइश शुरू हो गई है। इस बार का चुनाव काफी रोचक नजर आ रहा है। बुधवार को नामांकन के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks