
जिले में ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे राम महोत्सव कार्यक्रम
एटा – विश्व हिन्दू परिषद की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड पर शाम 5 बजे हुई। बैठक में मुख्य वक्ता प्रांत सह संगठन मंत्री आरेन्द्र मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने की।
बैठक में विहिप के प्रांत सह संगठन मंत्री आरेंद्र ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना सन् 1964 में मुम्बई के संदीपनी आश्रम में जन्माष्टमी के दिन हुई। तब से लेकर आज तक हिंदू समाज को जगाने का कार्य विहिप कर रही हैं। हिन्दू समाज जागेगा तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने कहा कि दो से 10 अप्रैल तक जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक राम महोत्सव के कार्यक्रम कराए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी जूटेंगे। विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने काफी संघर्ष के बाद लगभग 500 वर्ष के बाद पूरा हिंदू समाज राम मंदिर निर्माण होते हुए देख रहा है। बैठक में प्रभात कुलश्रेष्ठ जिला मंत्री, हरीश प्रताप सिंह प्रचार प्रसार प्रमुख, निशा चौहान दुर्गा वाहिनी संयोजक, सुनील चौहान, ब्रजकिशोर राठौर, माधवी उपाध्याय, रितिक राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।