महिला सशक्तिकरण की दिशा में सतर्क 24 एन्टी रोमियो टीम जनपद फिरोजाबाद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के द्वारा जिला में सतर्क 24 एंटी रोमियो टीम नजर आई सख्त
महिला सशक्तिकरण की दिशा में सतर्क 24 एन्टी रोमियो टीम जनपद फिरोजाबाद ।

आज दिनाँक 05-04-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आशीष तिवारी के निर्देशन में नवरात्रि व रमजान त्योहारों पर चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगणों सहित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल एवं एन्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए भीडभाड वाले स्थानों, बाजारों, प्रमुख मार्गों व मुख्य चौराहों पर पैदल गश्त किया जा रहा है एवं संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही है । इसी क्रम में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कॉलेज / कोचिंग सेन्टर / मन्दिर/ बाजारों में छात्राओं / महिलाओं से बातचीत कर उन्हें महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, आपातकालीन सेवा डायल-112 व सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने हेतु जागरुक किया जा रहा है । साथ ही आमजनमानस से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की जा रही है । जनपद फिरोजाबाद पुलिस शांति सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks