
एटा। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड पर शाम 5:00 बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री आरेंद्र जी थे।
बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत सह संगठन मंत्री आरेंद्र जी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना सन् 1964मे मुम्बई के संदीपनी आश्रम में जन्माष्टमी के दिन हुई।तव से लेकर आज तक हिंदू समाज को जगाने का कार्य विहिप कर रही हैं हिन्दू समाज जागेगा तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।तथा उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक राम महोत्सव के कार्यक्रम कराए जाएंगे इन कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जूटेंगे।
अंत में बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने काफी संघर्ष के बाद लगभग 500 वर्ष के बाद पूरा हिंदू समाज राम मंदिर निर्माण होते हुए देख रहा है इसके लिए हमारे कारसेवकों ने अपनी कुर्बानी दी लेकिन उनकी कुर्बानी बेकार नहीं गई तथा मंदिर का निर्माण उच्च स्तरीय तरीके से चल रहा है इसके लिए पूरे हिंदू समाज को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इस कार्य के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई।
बैठक में, प्रभात कुलश्रेष्ठ जिला मंत्री हरीश प्रताप सिंह प्रचार प्रसार प्रमुख निशा चौहान दुर्गा वाहिनी संयोजक सुनील चौहान ब्रजकिशोर राठौर गुप्ता माधवी उपाध्याय रितिक राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।