
कैंटर चालक की छत से फेंकने पर हुई थी मौत
~इलाज के दौरान जयपुर में तोड़ा दम मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट~
एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में कैंटर चालक को छत से फेंक दिया था। गंभीर हालत में जयपुर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने साथी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।
जैथरा कस्बा के मुहल्ला नेहरू नगर निवासी गोविद ने कोतवाली नगर पुलिस को बताया कि पांच मार्च को मुहल्ला का ही अंशुल उसके कैंटर चालक भाई 25 वर्षीय गोपाल को घर से बुलाकर शहर के मुहल्ला शिव ओमपुरी में अपने साथ ले गया था। आरोप है कि रात के समय भाई को अंशुल ने छत से नीचे फेंक दिया। जानकारी होने पर वह घायल भाई को इलाज के लिए जयपुर ले गए, जहां 12 मार्च को उनकी मौत हो गई थी।