मेडिकल कालेज में दवाओं का टोटा, पंखे भी नहीं दे रहे हवा”

“मेडिकल कालेज में दवाओं का टोटा, पंखे भी नहीं दे रहे हवा”

एटा: मेडिकल कालेज में अव्यवस्था हावी हैं। महिला अस्पताल के आपरेशन वार्ड के पंखे खराब पड़े हैं। वाटर कूलर खराब पड़ा है। यहां निर्धारित सौ दवाओं का अभाव है। जैसे-तैसे जुगाड़ करके काम चलाया जा रहा है। तीमारदारों और मरीजों को पानी के लिए भटकते देखा जा सकता है, लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं और एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं। दावा यह किया जा रहा है कि सब कुछ ठीक है।

एक दिन पूर्व ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा सेवाओं को लेकर निर्देश दिए थे कि मेडिकल कालेजों में सभी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएं, लेकिन इन निर्देशों का असर नहीं है। शनिवार को की गई पड़ताल के दौरान मेडिकल कालेज में तमाम अव्यवस्था दिखी।

गर्मी के मौसम में मरीजों के लिए एसी तो दूर की बात रही पंखे भी मुहैया नहीं है। महिला विग के आपरेशन वार्ड में दो पंखे लगे हैं, जिनमें से केवल एक ही पंखा चलता है, जबकि दूसरा खराब है। ऐसे में भर्ती होने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती है। तीमारदार को घर से पंखा लेकर जाना पड़ता है। एक मरीज के तीमारदार राजवीर सिंह निवासी मलावन अपने मरीज को गर्मी से बचाने के लिए पंखा लेकर आपरेशन वार्ड पहुंचे। इससे पहले भी तीमारदार गर्मी से बचाव के लिए पंखे की आपरेशन वार्ड में व्यवस्था कर चुके हैं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks