होली मिलन समारोह में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने किया पत्रकारों को सम्मानित

एटा ! आज रविवार को जेल रोड स्थिति अगापे स्कूल पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी द्वारा आयोजित किऐ गऐ होली मिलन समारोह के दौरान जिले के पत्रकारों को गुलाल लगाकर व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर समाजसेवी राकेश गांधी ने कहा कि आज वह दूसरी बार भी विभिन्न गंभीर परिस्थितियों से संघर्ष करते हुऐ जिले की पारदर्शी मीडिया के दम पर निर्दलीय रहकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर आसीन है ! उन्होने कहा कि यदि सरस्वती पुत्रों ने आने वाले नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव में अपना आशीर्वाद प्रदान किया तो उन्हें हैट्रिक लगाने से कोई भी ताकत रोक नहीं पाऐगी ! राकेश गांधी ने मीडिया बंधुओ को बताया कि उनके कार्यकाल के लाखों रूपऐ के विञापन बिल भुगतान के लिए लम्बित पडे हुऐ हैं जो अधिशाषी अधिकारी डा. दीप कुमार वार्ष्णेय की हठधर्मी रवैया के चलते भुगतान नहीं हो पा रहे हैं ! उन्होने कहा कि हिटलरशाही तरीके से कार्य करने वाले अधिशाषी अधिकारी डा.दीप कुमार वार्ष्णेय को राजनैतिक वर्दहस्त प्राप्त है क्योंकि नगर पालिका परिषद बोर्ड द्वारा दो तिहई बहुमत से उसके विरुद्ध स्थानान्तरण ऐजेन्डा पारित कर शासन को भेजने के बाद भी आज तक उसका स्थानान्तरण नहीं हो पाया है ! उन्होने कहा कि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड एवं मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिहं लोधी के सहयोग से वह शहर में जितना भी विकास कार्य करा सकते हैं, उसको करने का प्रयास किया गया है ! राकेश गांधी ने होली मिलन समारोह में आऐ मीडिया बंधुओ से सहयोग की पुन: अपील के साथ उनके विञापन बिलों के भुगतान के लिए हर संभव प्रयास कर किऐ जाने का आश्वासन दिया है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks