दो माह पूर्व हाइवे छितौनी पुल पर हत्या कर शव फैंकने वाले 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा की थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता। दो माह पूर्व हाइवे छितौनी पुल पर हत्या कर शव फैंकने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। दिनांक 28.02.2022 को पुल के ऊपर मिला था पूजा उर्फ़ मीना उर्फ़ बवीता उर्फ़ सुमन पुत्री साधूसिंह निवासी ग्राम निनावली थाना एका जनपद फीरोजाबाद का शव। जिसका अभियोग कोतवाली देहात में अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था। जाँच में घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त जयपाल पुत्र नेत्रपाल निवासी नगरिया लुधईया थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद और अवनेश कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को हनुमान ट्रांसपोर्ट के पास रेलवे रोड से गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्त सत्यवीर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक जगदीशचन्द्र सिंह, निरीक्षक अपराध बाबूलाल अहिरवार, उ०नि० अनुज कुमार चौहान, है०का० लोकेन्द्र सिंह, का० गिरीश कुमार यादव, का० अभिषेक कुमारका० पवन कुमार शर्मा (सर्विलांश सैल), आरक्षी चालक कान्ती शर्मा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks