
एटा–थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता थाना बागवाला पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना में थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं 25/2022 धारा 457, 380 भादवि के अभियोग में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को आज दिनांक 03.04.2022 को समय करीब 10.30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। बाल अपचारी की निशानदेही पर चोरी किए गए माल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बाल अपचारी के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
1.एक लोटा
2.एक बेला
3.एक पतीली
4.एक वटोही
5.एक कट्टा (तास) सभी वर्तन पीतल के
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
उ0नि0 किशोरीलाल मीना
का0 1372 आशमुहम्मद
का0 898 विजयपाल सिंह