लैब टैक्नीशियन ने नशीला इंजेक्शन लगा महिला से किया दुष्कर्म

लैब टैक्नीशियन ने नशीला इंजेक्शन लगा महिला से किया दुष्कर्म

एटा – पैथालॉजी टैक्नीशियन ने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से पहले उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश करता था। बताया जा रहा है कि पहले पीड़िता लैब पर पर बुखार आने पर जांच कराने पहुंची थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने लैब संचालक सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना रिजोर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी अमित उर्फ जितेन्द्र शाक्य पुत्र सतीश चन्द्र शाक्य निवासी नगला पुखे थाना रिजोर कसबा रिजोर में एक लैब चलाता है। आरोप है कि 28 मार्च को बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह पर आरोपी की लैब पर खून की जांच कराने गई थी। आरोप है कि आरोपी ने जांच के बहाने नशीला इंजेक्शन लगा दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। हालांकि पुलिस ने वीडियो वायरल न होने की बात कहीं है। एसओ रिजोर विनोद कुमार का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी कसबा रिजोर में लैब चलाता है। लैब संचालक सहित दो पर घटना को अंजाम देने का आरोप है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks