पालिका के महाबली ने ध्वस्त कर दिया अतिक्रमण

एटा – शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग पर शुरू हुए सीवरेज कार्य को देखते हुए नगर पालिका के अधिकारियों ने मार्ग की दोनों साइड पर हो रहे अतिक्रमण हटवाने के साथ अतिक्रमण ³न करने को चेतवानी दी।
अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हाथी गेट से रोडवेज बस स्टैंड तक मार्ग की दोनों तरफ नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वार्ष्णेय ने मार्ग स्थित नाले से बाहर बने अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया। अतिक्रमण अभियान चलते देख अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। जिन लोगों ने अतिक्रमण नही हटवाया उसको पालिका के महाबली ने ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान नगर पालिका ईओ ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर मुख्य सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। ऐसे में मार्ग की एक साइड ब्लॉक कर दी गई है। वाहनों की एक साइड से निकाला जा रहा है। ऐसे में मार्ग पर अतिक्रमण होने से वाहनों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए जीटी रोड की दोनों तरफ अतिक्रमण अभियान चलाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सीवरेज कार्य पूर्ण न होने तक जीटी रोड एवं शिकोहाबाद रोड के अलावा बाजारों में भी अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि घंटाघर एवं बाबूगंज में भी नाले से बाहर बने अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग जीटी रोड पर ट्रंक सीवरेज कार्य शुरू होने पर घंटाघर के समाने से हाथी गेट तक मार्ग को बंद कर दिया। इस कारण वाहन एक साइड से गुजरते रहे। इसके कारण घंटाघर के समाने मार्ग से हाथी गेट एवं पालिका तक जाम की गंभीर समस्या बनी रही। सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन मार्ग पर जाम में फंसकर गुजरते रहे। इससे लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल निगम ने रूट डायवर्ट किए बगैर ही ट्रंक लाइन डालने का कार्य शुरू करा दिया।