हिंदू नव वर्ष पर हिंसा: धारा 144 से हालात नहीं सुधरे तो कर्फ्यू लगाया, फिर इंटरनेट भी बंद कियाकैसा तांडव मचाया शांति दूतों ने

हिंदू नव वर्ष पर हिंसा: धारा 144 से हालात नहीं सुधरे तो कर्फ्यू लगाया, फिर इंटरनेट भी बंद कियाकैसा तांडव मचाया शांति दूतों ने*

भरतपुर (राजस्थान)
हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर विशेष समुदाय के पथराव के बाद करौली जल उठा। हटवारा बाजार की एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में चार पुलिसकर्मियों सहित करीब 43 लोग घायल हो गए। तस्वीरों में देखे हिंसा के बाद कैसे जला करौली….

बाइक रैली पर पथराव के बाद बिगड़ गए हालात

हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने कुछ देर बाद ही धारा 144 लागू कर दी। दोनों समुदायों के लोगों को शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन हालात काबू से बाहर होते देख शहर में कर्फ्यू लगा भी लगा दिया गया।
सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय द्वारा हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई रैली पर किए गए पथराव की सूचना तेजी से वायरल हो रही थी। अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी। बताया जा रहा है कि अगर हालात सामान्य रहे तो दोपहर या फिर शाम तक इंटरनेट सेवा बाहल की जा सकती है।

अस्पताल में भर्ती घायल लोग

जानकारी के अनुसार हिंसा में चार पुलिसकर्मियों सहित 43 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घायलों के शरीर पर चाकू से हमला करने के निशान भी मिले हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है।

जिला प्रशासन ने सभी घायलों को करौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामूली घायलों को उपचार के शनिवार रात को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है। राजधानी के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पूरी तरह जलकर खाक हो गई दुकानें।

सीएम गहलोत बोले- उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार हिंसा के बाद डीजी पुलिस से बात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। गहलोत ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाने रखने की अपील भी की थी।

तोड़फोड़ के बाद दुकानों में लगाई

हिंसा के बाद एडीजी संजीब नार्झरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कछवाहा, आईजी भरतपुर प्रफुल कुमार खमेसरा और आईजी कानून व्यवस्था भरत मीणा, अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया करौली में मौजूद हैं। घुमरिया ने बताया कि अब तक हिंसा में शामिल करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
इलाके में तनाव का माहौल
क्या है मामला
राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर शनिवार शाम पथराव की घटना सामने आई थी। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनाव पूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोगों के घायल हो गए थे, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर थी। माहौल बिगड़ते ही बाइक रैली को रद्द कर दिया गया था। आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks