
एटा,3अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 2-4-22की रात से को एत्मादपुर गौ रक्षा विभाग की टीम ने 3 दिन से पीछा करते हुए कल रात को शाहनगर टिमरूआ स्टेशन के पास जलेसर में 309 गौवंशो को कसाई तथा बंजारों के हाथों से मुक्त कराया यह वह लोग जो राजस्थान से गाय चराने अपने क्षेत्र में आते हैं तथा उन्हीं लोगों के साथ मिलकर यह लोग अपने क्षेत्र की गायों को उसी झुंड में मिला लेते हैं तथा उसके बाद अपनी क्षेत्र की गायों को कटने के लिए ट्रकों में लादकर बाहर भेजते हैं।कल रात से विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी रात से ही समन्वय बनाए हुए थे एटा टीम से तथा रात में ही मैने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को सूचना दी तो उन्होंने रात में ही घटनास्थल पर फोर्स भेजने की बात कही तथा पूरी मदद उनके द्वारा रात में ही की गई तथा सुबह उपरोक्त गौवंशो की जानकारी जिलाधिकारी एटा को दी तथा उन्हें उन्होंने उक्त कार्य के लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया तथा जब एटा विश्व हिंदू परिषद की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर लिखा पढ़ी करके 60-700गायो को स्थानीय लोगों को दे दी गई तथा शेष गायो को एडीओ पंचायत तथा पशु पालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी ने सरकारी गौशाला जलेसर भेजने की बात कही।
घटनास्थल पर मौजूद टीम, बनवारी चौहान रामेश्वर सिंह धाकड़ फूल सिंह चौहान ध्रुव चौहान हरीश प्रताप सिंह सुनील चौहान, ब्रजकिशोर राठौर आदि मौजूद रहे।