सीवर लाइन कार्य को लेकर व्यापारिओं ने ज्ञापन सौपा


#Etah…

सीवर लाइन कार्य को लेकर व्यापारिओं ने ज्ञापन सौपा
◾️एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के नगर अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में पदाधिकारिओं एवं व्यापारी सदस्यों द्वारा जल निगम एटा द्वारा एटा नगर के जी टी रोड आदि सड़कों पर पुनः प्रारंभ किए गए सीवर लाइन कार्य के व्यवस्थित एवं गुणवत्ता युक्त ससमय संपन्न कराने हेतु एक ज्ञापन आलोक कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन जनपद एटा को सौंपा
◾️ज्ञापन सौंपने के पूर्व सभी व्यापार मंडल पदाधिकारिओं ने
अपर जिलाधिकारी से सीवर लाइन कार्य के संबंध में एक बैठक की जिसमें जल निगम एटा के एक्स सी एन , इंजीनियर साहब के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता एड. भी मौजूद रहे
◾️व्यापारिओं ने कहा कि शिविर लाइन कार्य को व्यवस्थित एवं गुणवत्ता युक्त तरीके से समय से पूरा कराया जाए जिससे व्यापारी एवं आम जनमानस को आर्थिक हानि एवं कठिनाई आदि का सामना न करना पड़े
◾️शिकायत एवं शर्मिंदगीपूर्ण कार्य की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जल निगम के एक्स सी एन, इंजीनियर आदि ने हाथी गेट से बस स्टैंड तक के सीवर लाइन कार्य को तीन माह में गुणवत्तायुक्त एवं पूर्ण व्यवस्थित तरीके से संपादित कराने का आश्वासन दिया।
◾️जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा जल निगम एटा के एक्स सी एन आदि को यह निर्देशित किया गया कि जल निगम एटा द्वारा हाथी गेट से बस स्टैंड तक के सीवर लाइन कार्य को ३ माह में पूर्ण व्यवस्थित तरीके से कराने के आश्वासन के साक्ष्य हेतु दो एफिडेविड बनवाकर देने को कहा
◾️नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने व्यापारिओं से अपील की वे सभी अतिक्रमण को हटा लें जिससे कार्य पूर्ण होने में परेशानी न हो
◾️ज्ञापन सौंपने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारिओं में मुख्य रूप से अशोक सर्राफ, राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, कल्लू मियां, अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता, संजीव जैन, गणेश वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय, उमेश प्रताप सिंह चौहान , एस कुमार ,,संजीव वार्ष्णेय , प्रवेश मिश्रा,सौरभ गुप्ता ,सौरभ वार्ष्णेय , विनायक गुप्ता, साबिर मियां, नेवी जैन सहित अनेकों पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य उपाथित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks