विकास भवन में अनुपस्थित मिले चार अधिकारी, 44 कर्मचारी

विकास भवन में अनुपस्थित मिले चार अधिकारी, 44 कर्मचारी
एटा – सीडीओ डा. अवधेश कुमार वाजपेयी ने गुरुवार प्रात: 10.20 बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के निरीक्षण में 11 कार्यालयों में चार अधिकारी एवं 44 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की दशा में संबंधित के का वेतन रोकते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को सीडीओ के निरीक्षण में अधिशासी अभियन्ता आरईडी मोहम्मद शमीम, जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, एडीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी, एडीपीआरओ मनोज कुमार यादव, कर्मचारियों में साधना गुप्ता प्रशासनिक अधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता प्रधान सहायक, सोनी मिश्रा वरिष्ठ सहायक, प्रेमलता वरिष्ठ सहायक, पंकज दीक्षित वरिष्ठ सहायक, मीना प्रताप सिंह कनिष्ठ सहायक, प्रमोद कुमार वाहन चालक, राजेश कुमार वाहन चालक, हबीवुल रहमान पत्रवाहक, सुमन दुबे पत्रवाहक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के अतुल कुमार गुप्ता संख्या सहायक, प्रमोद पचौरी तकनीकी अन्वेषक, संजय कुमार गुप्ता, महेशचन्द्र कनिष्ठ लिपिक, राजेश कुमार नाजिर, रहीसपाल पत्रवाहक, रामगोपाल पत्रवाहक, अर्थ एवं संख्या कार्यालय के सोरन सिंह अपर संख्या अधिकारी, अरविन्द कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार वरिष्ठ लिपिक, विनोद कमार वाहन चालक, राजेश कुमार पत्रवाहक, जिला कृषि रक्षा कार्यालय के अनन्त प्रताप सिंह प्रधान सहायक, फरजाना खातून ऊ र्दू अनुवादक, मुकेश कुमार शर्मा वरिष्ठ लिपिक, गोविन्द सिंह वरिष्ठ सहायक, अनुराग शर्मा कनिष्ठ सहायक, विनय जीप चालक, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के अमित कुमार बाल्यान, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के मुकेश कुमार गुप्ता लेखाकार, अनुज कुमार एडीपीएम, शैलेन्द्र कुमार, मुनीश कुमार कम्प्यूटर प्रोग्रामर, गीता एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के महेन्द्र सिंह वाहन चालक, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय के सुमित कुमार बीओ, बैशाली बीओ, रामवीर सिंह वरिष्ठ सहायक, उपायुक्त एनआरएलएम कार्यालय के अरबिन्द कुमार सिंह लेखाकार, परियोजना प्रबंधक यूपी डास्प कार्यालय के अरूण कुमार सहायक लेखाधिकारी सहित 11 कार्यालयों के कुल 44 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यालय से गायब रहे हैं। यह स्थिति अत्यन्त ही गम्भीर एवं खेदजनक है। अधिकारी, कर्मचारी प्रतिदिन नियत समयान्तर्गत कार्यालय में उपस्थित होकर सौपें गये कार्यों का सम्पादन करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks