महावीरन मंदिर ईशानगर में आयोजित होली मिलन समारोह में किया

!!.बुंदेली जनता का किया अभिनंदन, जिला कांग्रेस सेवादल छतरपुर के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा बिजावर विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन को नमन, महावीरन मंदिर ईशानगर में आयोजित होली मिलन समारोह में किया आभार व्यक्त: जनता को तिलक लगाकर किया स्वागत.!!

बुंदेली जनता को प्रणाम कर जिला कांग्रेस सेवादल छतरपुर के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा बिजावर विधानसभा क्षेत्र के महावीरन मंदिर ईशानगर में आयोजित होली मिलन समारोह में अपार जनसमूह का अभिनंदन करके जनता जनार्दन को शुभकामनाएं दी l सभी लोगों को साथ एक साथ रंग गुलाल लगाकर होली भी खेली गई l बिजावर विधानसभा क्षेत्र के महावीरन मंदिर ईशानगर में जिला कांग्रेस सेवा दल छतरपुर के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह रखा गया l समारोह में क्षेत्रीय जनता जनार्दन के साथ साथ अन्य क्षेत्रों के लोग भी पहुंचे l जिला कांग्रेस सेवादल छतरपुर के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा में एक दूसरों को मिलकर गले लगा कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी l उन्होंने कहा कि यह जीवन जनता की सेवा में समर्पित है l ईशानगर में जनता में उत्साह और उमंग देखने को मिली, सभी ने उत्साह से एक दूसरों को तिलक लगाकर गले मिले l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks