
पारा 40@, शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा
एटा – जिस जीटी रोड पर सुबह से शाम तक भीड़ की वजह से जाम लगा रहता था वहां पर मंगलवार को सन्नाटा दिखाई दिया। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में कैद होने लगे। अभी अप्रैल माह आने में पूर दो दिन बाकी है। जून और जुलाई की गर्मी में क्या हाल होगा। अभी हालात मई की गर्मियों जैसे दिख रहे है।
मंगलवार की दोपहर 12 बजे हमने जीटी रोड पर गए थे तो सन्नाटा था। गर्मी के कारण सड़कों पर आने जाने वालों की संख्या भी काफी कम थी। जो वाहन जा भी रहे थे उनमें भी लोगों की संख्या काफी कम थी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहा पर हमेशा सैकड़ों की संख्या वाहन खडे रहते थे। सड़क पार करने के लिए जाम रहता था वहां पर वाहन कोई नहीं था। इतनी भीड़ थी जितने देररात्रि के समय पर होती है। यातायात पुलिस के कर्मचारी भी आराम से खडे थे। लू के चपेटे बदन पर चुभ रहे थे। इस स्थान पर गिने चुने ही वाहन दिखाई दे रहे थे। इसके बाद शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर का हाल देखा तो बाजार में रोजना की अपेक्षा आधे से भी कम भीड़ दिखाई दी। मुख्य बाजार में सन्नाटा सा था। आने जाने वालों की संख्या भी ना बराबर थी। दुकानदार भी खाली बैठे हुए थे। यह भी ग्रहकों के इंतजार में थे। मार्च माह में 40 डिग्री पारा देख हर कोई परेशान है कि आखिर आने वाले महीनों में गर्मी क्या करेंगी।
गेहूं की फसल को नुकसान
इतनी तेज गर्मी से सबसे बड़ा असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। किसानों को सिंचाई भी अधिक करनी पड़ रही है उसके बाद भी फसल का उत्पादन कम होने की संभावना है। गर्मी के कारण गेहूं समय से पहले ही तैयार हो रहा है। इससे गेहूं का दाना पतला हो जाएगा और वजन भी कम होगा। गेहूं पतला होने से भी काफी समस्या हो सकती है।
नवरात्र में रहती थी ठंडक
नवरात्र के दिनों में सुबह लोग जब पूजा अर्चना के लिए जाते थे तो हल्की सर्दी जैसा माहौल होता था। बडे बुजुर्ग रामनाम ने बताया कि यह मौसम पहली बार देख रहे है। पहले नवरात्र के दिनों में सुबह शाम ठंडक होती थी। यह इस समय तो गर्मी जून जैसी हो रही है।