व्यापारी हित में कार्य करने को संगठन प्रतिबद्ध : कंछल ,

व्यापारी हित में कार्य करने को संगठन प्रतिबद्ध : कंछल ,

एटा – व्यापार मंडल कंछल गुट के 50 वर्ष पूर्ण होने पर रामलीला मंच पर कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बनबारी लाल कंछल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने की।

कस्बा में व्यापार मंडल ने रामलीला मंच के कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष बनबारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापार मंडल के गठन के पचास बर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। जिस पर एक किताब का प्रकाशन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में शहीद हुए व्यापारियों के सुनहरे अच्छरों में नाम प्रकाशित किए जायेगे। सरकार से व्यापारियों के हितो के प्रति कार्य कराने के लिए संगठन प्रतिबद्व है। कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद शाहू ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री गौरव गुप्ता, अनिल शर्मा, राहुल भारद्वाज, मोहसिन रजा, सुम्मेर चंद्र वाष्र्णेंय, सतीश चंद्र वाष्र्णेय, विनोद कुमार, गुप्ता, रामऔतार गुप्ता, सुबोध गुप्ता, संजीत गुप्ता, राजीव गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, टीटू गुप्ता, डिंपल गुप्ता, सनी गुप्ता, कमल गुप्ताख् राकेश कुमार सोनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks