
आगरा के युवक की जलेसर में हत्या का केस दर्ज
एटा – आगरा से बुलाकर जलेसर लाकर युवक की हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले में मृतक के पिता ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
जिला आगरा थाना खंदौली के गांव अगरपुर निवासी रविंद्र चौहान ने थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मार्च को ट्रक चालक लॉकी खान उनके बेटे राहुल चौहान को जलेसर जाने के लिए बुलाकर लाया था। अगली सुबह जलेसर के गांव रेजुआ के पास राहुल का शव पड़ा मिला था। ट्रक निधौलीकलां क्षेत्र में पलटा हुआ मिला। रविंद्र चौहान ने ट्रक चालक, मालिक सहित तीन पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जलेसर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।