चौथे दिन दोनों पाली में 3860 ने छोड़ी परीक्षा

चौथे दिन दोनों पाली में 3860 ने छोड़ी परीक्षा

एटा – बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सोमवार को दोनों पाली में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3860 ने पेपर छोड़ दिया।

डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में हार्ईस्कूल चित्रकला की परीक्षा हुई। पंजीकृत 29677 में से 26253 ने परीक्षा दी। 3424 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में इंटर भूगोल की परीक्षा में पंजीकृत 3114 में से 2778 शामिल हुए। 336 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के कुल 3760 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर और इंटर के व्यावसायिक अध्ययन एवं गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल कंप्यूटर परीक्षा में 57 में से 56 उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट व्यावसायिक अध्ययन एवं गृह विज्ञान के 1414 में से 1315 ने परीक्षा दी। इंटर की परीक्षा में 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग अभी तक करते नहीं मिले हैं। नूहंखेड़ा में सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में 296 में से 262 ने परीक्षा दी। 34 अनुपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks