
नगर पालिका ने एक साल में 29 क्विंटल पॉलीथिन जब्त की
एटा। नगर पालिका परिषद ने शहर में एक साल में सिंगल यूज्ड पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर 29 क्विंटल पॉलीथिन जब्त की। संबंधित व्यापारियों से करीब 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने सोमवार को बताया कि शहर में एक साल में प्रतिष्ठानों पर पॉलीथिन अभियान चलाकर करीब 29 क्विंटल पॉलीथिन जब्त की गई। वहीं दुकानदारों से करीब 49 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
इस दौरान पालिका ने क्रॉकरी, प्लास्टिक व थर्माकॉल से निर्मित प्लेट, कटौरी, गिलास आदि डिस्पोजेबल सामग्री को जब्त कर जुर्माना वसूला गया। ईओ ने कहा कि अप्रैल से पुन पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।