यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने मांगा स्थानीय कॉलेज में प्रवेश

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने मांगा स्थानीय कॉलेज में प्रवेश

एटा। रूस के हमले के बाद यूक्रेन से लौटकर आए मेडिकल छात्रों ने स्थानीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की मांग की है। सोमवार को इन छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
छात्रों ने सबसे पहले युद्ध के बीच से उन्हें यूक्रेन से भारत सुरक्षित लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। ज्ञापन में कहा है कि हम लोग यूक्रेन में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन युद्ध होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटना पड़ा। जिसके चलते हमें अपना भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि यूक्रेन सरकार हमें ऑनलाइन माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा कराने की पेशकश कर रही है। लेकिन इस तरह हम प्रैक्टीकल और क्लीनिकल अध्ययन से वंचित रह जाएंगे। इस लिए मांग है कि स्थानीय मेडिकल कॉलेजों में हमें प्रवेश देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए मेडिकल की पढ़ाई पूरी कराई जाए।
इस दौरान मेडिकल के छात्र रविराज यादव, करनेश कुमार, अभिषेक कुशवाह, शिवम राजपूत मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks