बाबर ने भाजपा की जीत पर बांटी थी मिठाई,पट्टीदारों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

बाबर ने भाजपा की जीत पर बांटी थी मिठाई,पट्टीदारों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कुशीनगर जिले में भाजपा के एक मुस्लिम कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल मचा हुआ है।जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरही गांव में मुस्लिम युवक को भाजपा का प्रचार करने और सरकार बनने पर मिठाई बांटने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।मुस्लिम युवक बाबर को उसके पट्टीदारों ने बुरी तरह से पीटा।गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया।इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।घटना बीते 20 मार्च की है।

मृतक का शव रविवार को गांव पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए।लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा होने के कारण प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया।क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतक के परिजनों का कहना था कि पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार इस बात पर नाराज थे कि बाबर भाजपा का प्रचार क्यों कर रहा है।कई बार बाबर को भाजपा का प्रचार करने से मना किया था। बाबर ने रामकोला थाने से लेकर कई अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई,लेकिन कोई नहीं सुना।रामकोला थाने द्वारा कोई सुनवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और बाबर को पीट पीटकर अधमरा कर दिया था।बाबर की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इसके बाद बाबर की पत्नी ने रामकोला थाने में तहरीर दी जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार

रविवार को मौके पर पहुंचे कसया एसडीम वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और जो दोषी होगा उसपर सख्त कार्यवाई की जाएगी।क्षेत्रीय विधयक पीएन पाठक और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। क्षेत्रीय विधायक ने खुद मृतक बाबर के शव को कंधा दिया और बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया है।एसओ डीके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों ताहिद और आरिफ की गिरफ्तारी भी कर ली गईं है।अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आपको बता दें कि बाबर ने 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे गांव में मिठाई बांटी थी।मिठाई बांटने की वजह से बाबर पट्टीदार आक्रोशित थे।बाबर को भाजपा का प्रचार करने के दौरान ही उसके पट्टीदार कई बार धमकी दे चुके थे।बाबर ने रामकोला थाने से लेकर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पास गुहार लगाई थी,लेकिन कहीं उसकी बात सुनी नहीं गई। बाबर के पट्टीदार रोज धमकी देते थे।बाबर ने बीते 20 मार्च को दुकान से लौटने के बाद जय श्रीराम का नारा लगा दिया।जय श्रीराम के नारे से गुस्साए उसके पट्टीदार अजीमुल्लाह, आरिफ, ताहिद,परवेज ने अन्य साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया।सभी ने मिलकर बाबर की जमकर पिटाई की।पुरुषों के साथ कई महिलाओं ने भी बाबर को जमकर पीटा।जान बचाने के लिए बाबर अपने छत पर चढ़ गया,लेकिन वहां भी पट्टीदार पहुच गए और छत से बाबर को नीचे फेंक दिया।छत से गिरे बाबर को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया।लखनऊ में शनिवार को इलाज के दैरान बाबर की मौत हो गई।

मामले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कुशीनगर के कठघरही गांव के बाबर की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks