ट्यूबवेल से पानी न देने को लेकर आपस में हुई मारपीट तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दोनों पक्षों से छह अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिंजरी गंभीरी तथा ग्राम गौशलपुर के दो पक्षों के लोगों में ट्यूबवेल से पानी न देने को लेकर आपस में हुई मारपीट तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दोनों पक्षों से छह अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा जसरथपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिंजरी गंभीरी तथा ग्राम गौशलपुर के दो पक्षों के लोगों में ट्यूबवेल से पानी न देने को लेकर आपस में हुई मारपीट तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दोनों पक्षों से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 27.03.2022 को समय करीब 09.30 बजे थाना जसरथपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना जसरथपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिंजरी गंभीरी तथा ग्राम गौशलपुरा के दो पक्षों के लोगों में ट्यूबवेल से पानी न देने को लेकर आपस में मारपीट तथा फायरिंग हो रही है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दाहिने बाजू में कोहनी से ऊपर गोली लगने से घायल एक 14 वर्षीय बालक विवेक पुत्र फुलसवीर तथा घायल हुए अन्य लोगों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया तथा दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर प्रथम पक्ष की तरफ से मु0अ0सं0- 32/22 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादंवि बनाम चंदन आदि 32 नफर तथा दूसरे पक्ष से मु0अ0सं0- 33/22 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 452, 506 भादंवि बनाम सर्वेश आदि 38 नफर पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जसरथपुर को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 28.03.22 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में वांछित चल रहे दोनों पक्षों से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. बृजेश चौहान पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम पिंजरी गम्भीर सिंह थाना जसरथपुर जिला एटा
  2. चन्दन सिंह पुत्र सुरेश पाल उर्फ लल्लू सिंह निवासी उपरोक्त
  3. उमेश पुत्र लालाराम निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा।
  4. रवि पुत्र बलवीर
  5. रामू उर्फ विवेक पुत्र बलवीर
  6. रिन्कू उर्फ रतनेश पुत्र बेर उर्फ वीरेश उर्फ बृजेश निवासीगण ग्राम गोशलपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 जयवीर सिंह
  2. हे0का0 अहिवरन सिंह
  3. का0 महेन्द्र सिंह
  4. का0 हरिओम सिंह
  5. का0 संदीप कुमार
  6. का0 कुलदीप कुमार
  7. चालक का0 संजय कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks