
कासगंज।बेटे का दोस्त निकला, बुजुर्ग महिला का हत्यारा! गिरफ्तार!
22 मार्च को रात्रि में थाना गंगा गढ की 70 वर्षीय महिला कमला देवी उर्फ कमलेश की सिर में पत्थर मार कर की गई हत्या का पर्दाफाश करते हुए कासगंज पुलिस ने तीन दिन के अन्दर गिरफ्तार कर लिया!
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने पत्रकारों को बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस की पांच टीम गठित की थी ं जिन्होंने डोग स्क्वाड, सर्विलांस सहित अन्य साक्ष्यों, पतारसी, सुराग रही तथा मुखबिर की खास सूचना पर बब्लू पुत्र भूदेव नि. गंगा गढ़ को हिरासत में ले लिया, जो पहले पुलिस को भटकाने की कोशिश करता रहा लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया!
बब्लू ने पुलिस को बताया कि वह, बुजुर्ग महिला के पुत्र जितेंद्र का दोस्त है, जिसे ये मालूम था कि कुछ दिन पूर्व ही जितेन्द्र की शादी हुईं हैं और 1.5 लाख के जेवरात घर में ही रखें है, जिन्हें चोरी की नीयत से वह बुजुर्ग महिला के घर में पहुँच गया , जितेन्द्र अपनी पत्नी को लेने दिल्ली गया हुआ था, इसी बीच बुजुर्ग महिला जाग गई और पहिचाने जाने के डर से उसने पास ही रखे सिलबट्टे से सर पर वार कर दिया जिससे महिला बेहोश हो गई फिर उसनें महिला की साड़ी से गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी, उसने पुलिस को बताया कि पहले जेवरात, उसने अपने खेत में छिपा दिये और फिर पकड़े जाने के डर से गोरहा नहर में फैक दिये, घटना की तहरीर पर थाना कोतवाली सोरों में 23 मार्च को मु.अ.सं. 81/22 मृतका के दूसरे पुत्र वीरेश द्वारा दर्ज कराया गया, बब्लू के खिलाफ थाना कोतवाली सोरों में पहले भी भा.द. वि. धारा 307,504,506 , मु.अ. सं 134/21 के अन्तर्गत तथा मु.अ.सं301/17 के अन्तर्गत भा.द. वि. की धारा 147,148,149,307,504 व7 सी एल ए के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज है!