दिव्यागंजनों का सम्मान सहित होली मिलन समारोह हुआ समपन्न

एटा ! आज रविवार को जेल रोड स्थिति अगापे स्कूल पर भारतीय विकलांग कल्याण समिति द्वारा रामनरेश मिश्रा की अध्यक्षता में दिव्यागंजन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया! होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने आगन्तुक सभी महिलाओं एवं पुरुषों को गुलाल लगाकर व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया ! कार्यक्रम का संचालन रामक्रष्ण मिश्र ने किया ! इस अवसर पर समाजसेवी अमित सक्सेना, कैलाश सविता, इसरार भाई, हरीशकंर कश्यप,मानपाल वर्मा, विनोद कुमार, मुशीर अहमद, अशोक वर्मा, मुहम्मद अशरफ, सजंय जैन सहित काफी लोग मौजूद रहे ! कार्यक्रम के संयोजक रिकूं चौहान व जितेन्द्र सक्सेना ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया !