एटा टूंडला रेल लाइन के विद्युतीकरण पर हर्ष।

एटा टूंडला रेल लाइन के विद्युतीकरण पर हर्ष।

केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद।

एटा 27 मार्च। एटा टूंडला बरहन प्रखंड रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा नेता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने इसे केंद्र की मोदी सरकार की जनपद एटा को सौगात का बताया है। रेल संरक्षा आयुक्त श्री लतीफ खान ने जनपद के आवागढ़ रेल स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में बाकायदा एटा रेल लाइन के विद्युतीकरण की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद ट्रेन के सफल संचालन के लिए हरी झंडी दिखाई।
एटा से टूंडला वाया बरहन होकर संचालित होने वाली इस रेल लाइन के विद्युतीकरण किए जाने की मांग पिछले कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार उठाई जा रही थी। केंद्र सरकार ने जनता की इस मांग को गंभीरता पूर्वक लेते हुए रेल मंत्रालय को निर्देश जारी किए थे जिस के क्रम में एटा से टूंडला बाया बरहन रेल लाइन को विद्युतीकरण किया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता डॉ प्रदीप रघुनंदन में केंद्र सरकार से मांग की है कि एटा को कासगंज से जोड़कर लखनऊ और दिल्ली तक रेल लाइन का संचालन किया जाए जिससे यहां के व्यक्तियों को यहां के लोगों को यहां की जनता को लखनऊ और दिल्ली सीधे पहुंचने की सुविधा एटा से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि एटा जनपद के जनप्रतिनिधियों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर रेल लाइन के विस्तारीकरण की मांग करेगा।
रेल लाइन के संचालन के अवसर पर रहा इलाहाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा , टूंडला मुख्यालय के अधिकारियों में जे संजय कुमार सोमेंद्र सिंह विवेक गुप्ता आलोक कुमार मिश्रा एमसी मिश्रा तरुण कुमार एम के मिश्रा हरि कांत लोकेश कुमार खेमचंद सुनील शर्मा विजय सिंह सत्य प्रकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks