जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में तहसील एटा सदर में हुई बड़ी कार्यवाही
प्रशासन द्वारा तहसील एटा सदर क्षेत्र के गांव भदुआ में अवैध अतिक्रमण पर की गई बड़ी कार्यवाही
07 गाटों की 4.031 हेक्टेयर सरकारी भूमि को प्रभावी कार्यवाही करते हुए कराया गया कब्जामुक्त

एटा। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एसडीएम सदर शिव कुमार, तहसीलदार सीपी सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा तहसील एटा सदर के गांव भदुआ में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए कब्जामुक्त कराया गया। सरकारी भूमि पर खड़ी लहसुन, गेहूं की फसल को भी ट्रैक्टर से जुतवाया गया। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्राम समाज, चरागाह, चकरोड, तालाब सहित अन्य विभिन्न प्रकार की सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए।
एसडीएम सदर द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम भदुआ परगना मारहरा तहसील व जिला एटा में स्थित भूदान की भूमि गाटा संख्या-03, 50, 57, 75, 85 ,92, 96, 109, 327, 329, 333, 338, 340, 342, 348स कुल रकवा 9.836हे0 से अबैध कब्जा हटवाये जाने हेतु कार्यवाही की जानी है। जिसके क्रम में ग्राम भदुआ में भूदान भूमि का सीमांकन राजस्व टीम द्वारा कराया गया। तहसीलदार एटा द्वारा दी गई आख्या के उपरान्त एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर, राजस्व टीम व पुलिस बल के सहयोग से भूदान की भूमि से अबैध अतिक्रमण को हटाया गया।
तहसीलदार सीपी सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 03, 50, 57, 85, 92, 96, 109 आदि कुल 07 गाटों से 4.031 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इन 7 गाटो मंे कब्जामुक्त कार्यवाही के तहत 3, 50, 57, 85, 92 गाटा संख्या से उपले व विटौरा, भूषा बुर्जी को हटाया गया। गाटा संख्या 96 में तेजपाल व गीतम पुत्रगण तुलाराम द्वारा झोपडी व कोठरी बनाकर किये गये अबैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा मौके पर आंशिक भाग पर सार्वजनिक रास्ता चल रहा है। इसके अलावा गाटा संख्या 109 में राजवीर सिंह पुत्र सालिगराम द्वारा गेहूॅ बोकर तथा तेजपाल पुत्र तुलाराम द्वारा लहसुन गाडकर किये गये अबैध कब्जे को ट्रेक्टर से जुतवा कर कब्जा हटवाया गया।