मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा नहीं किया अपलोड

मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा नहीं किया अपलोड
एटा। दो साल पहले सूबे के सभी विभाग के कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जाना था। लगभग सभी विभागों का डाटा फीड हो चुका है लेकिन पंचायती राज विभाग एक मात्र ऐसा विभाग है जहां अभी तक कर्मचारियों का डाटा अपलोड नहीं किया गया है।
प्रदेश सरकार मानव संपदा पोर्टल के जरिये राज्य कर्मचारियों को पारदर्शी सेवाएं प्रदान कर रही है। इस पोर्टल के जरिए सभी विभागों के कर्मचारी नियुक्ति, छुट्टी, ट्रांसफर के आवेदन तथा ऑनलाइन शिकायत आदि कार्य पोर्टल द्वारा ही कर सकेंगे। कुल मिलाकर सभी काम ऑनलाइन किए जाएंगे।
मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा करीब दो साल अपलोड करना शुरू किया गया था। लेकिन पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का डाटा अभी तक अपलोड नहीं किया गया है। अब इसे अपलोड करने के लिए हड़बड़ी मची हुई है। कर्मचारी अपनी सर्विस बुक के साथ अब तक की सेवा कार्यकाल का चिठ्ठा खोजने में जुटे हुए हैं।
पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं है। सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड कराया जा रहा है।
मनोज त्यागी, डीपीआरओ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks