काली नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव मिला, स्वजनों में मचा कोहराम

#Etah…

काली नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव मिला, स्वजनों में मचा कोहराम
बागवाला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार को दोपहर 12ः30 बजे अमांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फकौता निवासी अमर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र पीताम्बर सिंह पशुओं का चराने के लिए कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की काली नदी किनारे गया था। उसकी गाय काली नदी में घुस गई और डूबने लगी। पीताम्बर ने गाय को बचाने का प्रयास किया। तो वह भी काली नदी में डूब गया। उसके हमउम्र साथियों द्वारा दौड़कर गांव में सूचना दी। खबर सुन परिजनों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में गोताखोरों को बुलाया गया। शुक्रवार को काफी तलाश की गई, लेकिन शव नहीं मिला। बताया गया है कि शनिवार दोपहर करीब 12ः30 बजे उसका शव कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मुहारा घाट से करीब 1 किलो मीटर दूर काली नदी में गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद पीताम्बर सिंह का शव मिला। शव मिलने के पश्चात स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks