
#Etah…
सांड़ के हमले से किसान की मौत
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदुआ में फसल की रखवाली करने गए 37 वर्षीय किसान दलवीर सिंह पुत्र स्व. रामखिलाड़ी निवासी ग्राम भदुआ थाना पिलुआ की सांड़ के हमले में जान चली गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।