
#Etah…
27 मार्च आज ढाई घंटे वाधित रहेगी बिजली
उपखण्ड अधिकारी अमित कुमार पाल ने सूचित किया है कि उपकेन्द्र 220 के0वी0 एटा पर आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए अति आवश्यक मैंटीनंेस का कार्य करने हेतु उपकेन्द्र के 220 के0वी0 मैन बस पर 27.03.2022 रविवार को सांय 03.30 बजे से सांय 06.30 बजे तक ढाई घंटे का शटडाउन रहेगा। उक्त पीरियड में 220 के0वी0 उपकेन्द्र एटा एवं 132 के0वी0 उपकेन्द्र निधौलीकलां से निकलने वाले ग्रामीण 33 के0वी0 पोषको मलावन, रिजोर, गंगंपुर, अमापुर, निधौलीकलां, गदनदुर, सकीट आदि की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। शहरी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल रहेगी। उन्होनें उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।