जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 28 को

#Etah…
जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 28 को
जिला सेवायोजन अधिकारी ने सूचित किया है कि दिनांक 28 मार्च 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय जिला पंचायत परिसर एटा पर ऑफलाइन रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा, जिसमें विभिन्न कम्पनियां द्वारा लगभग 500 रिक्त पदों पर 18 से 40 वर्ष आयु के हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया जायेगा। उन्होनें बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीयन पद पोर्टल पर पंजीयन अवश्य कराये। शैक्षिक योग्यता/आयु के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कम्पनी में ऑनलाइन आवेदन दिनांक 27.03.2022 की सांय 04 बजे तक अवश्य कर दें। ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन करने में समस्या होने पर किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks