
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण से सम्बन्धित मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.03.2022 को मुखबिर की सूचना पर नाबालिग किशोरी के अपहरण से सम्बन्धित मामले में थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं– 89/2022 धारा 363 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.इंदल पुत्र स्व0 गजराज सिंह निवासी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाले अधि0 / कर्म0गण
- उ0नि0 श्रवण कुमार निगम चौकी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा
- का0 1006 ललित कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
- का0 1100 रोहित कुमार थाना जैथरा जनपद एटा