
“दोस्त के साथ जंगल में घूम रही थी नाबालिग, मोहसिन, रियाज और सहबाज ने किया गैंगरेप”
Gangrape in MP: मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने दोस्त के साथ जंगल में घूमने गई थी. उसी दौरान तीन युवक मोहसिन, रियाज और सहबाज वहां पहुंचे और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
15 वर्षीय नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सुबह अपने गांव से रिश्तेदार के घर जा रही थी। इस दौरान उसका दोस्त मिल गया और दोनों जंगल में घूमने चले गए। गांव के ही रहने वाले तीन आरोपी मोहसिन, रियाज और सहबाज वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती करने लगे। डर के मारे उसका दोस्त भाग गया और तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया।
एसटी एक्ट का भी मामला दर्ज
देहात थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 376 डीए, 506 आईपीसी, पोक्सो एक्ट के साथ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल भी करा लिया गया है।
पुलिस कर रही है छापेमारी
पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।