पंचायत चुनाव 2021 में वाहनों के वाहन स्वामी दस्तावेज उपलब्ध कराएं

एटा _ अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन आलोेक कुमार ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सम्पन्न कराये जाने हेतु मतदान पार्टियों/सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर/प्रेक्षक महोदय आदि के प्रयोगार्थ उपलब्ध कराये गये भारी वाहनें/हल्के वाहनों को अधिग्रहीत किया गया था। उपलब्ध कराये गये भारी वाहनों, हल्के वाहनों के लॉगबुक एवं बैंक विवरण के अनुसार वाहन स्वामियों को भुगतान कर दिया गया है, शेष वाहनों के लॉगबुक, बैंक विवरण लगभग 11 माह व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी उपलब्ध नहीं कराये गये हैं। जिन वाहन स्वामियों का लॉगबुक, बैंक विवरण उपलब्ध नहीं हैं उनको भुगतान नहीं किया जा सका है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, तथा इस मद में उपलब्ध बजट राज्य निर्वाचन आयोग को दिनांक 31 मार्च, 2022 को समर्पित कर दिया जायेगा।
उन्होनें जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी (यातायात) त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी (यातायात) त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 निर्देशित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रयुक्त किये गये भारी वाहनों/हल्के वाहनों के लॉगबुक एवं बैंक विवरण सहित 2 दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा इस मद में उपलब्ध धनराशि आयोग को समर्पित किये जाने के उपरानत किराया/पीओएल का भुगतान किया जाना सम्भव नहीं होगा तथा इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।