सुन्ना हाईवे पर बवाल में पांच नामजद सहित 100 अज्ञात पर रिपोर्ट

सुन्ना हाईवे पर बवाल में पांच नामजद सहित 100 अज्ञात पर रिपोर्ट
एटा। मार्च को पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना हाईवे पर दो कारों की टक्कर के बाद गांव सुन्ना और दरिगपुर के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान पथराव व फायरिंग हुई थी। दरिगपुर निवासी एक किशोर गोली लगने से घायल हुआ था। जिसमें परिजन ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब आरोपी के पुत्र ने दरिगपुर के पांच नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुन्ना निवासी सतीश चंद्र ने दरिगपुर निवासी राजबहादुर सहित चार नामजद और 100 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। उसने बताया कि 19 मार्च को यह लोग लाठी-डंडे और नाजायज असलहों से लैस होकर आए और परिवार पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं जान से मारने की नीयत से फायर किया। ईंट-पत्थर फिंकने से ड्रम आदि के टूट जाने की बात कही है। पिलुआ थानाध्यक्ष बेगराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले दूसरा पक्ष थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks