बेटे ने मां का न्यूड वीडियो किया वायरल

बेटे ने मां का न्यूड वीडियो किया वायरल:महिला ने पति के कहने पर बनाया,बेटा बोला-मां गंदा काम करती थी,इसीलिए पापा से विवाद होता था

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के न्यूड वीडियो को उसके ही 19 साल के बेटे और पति ने वायरल कर दिया। महिला ने ‘निजी पलों’ का यह वीडियो अपने पति के कहने पर बनाया था। फिलहाल पति-पत्नी दोनों अलग रहते हैं। महिला ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बाप-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गौरेला निवासी 45 साल की महिला का अपने पति से विवाद है। इसके चलते वह अक्सर मायके चली जाती है। पिछले दिनों वह ससुराल लौटी तो 19 साल के बेटे ने मोबाइल खराब होने की बात कही। महिला से उसका मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए ले लिया। कुछ समय बाद उसने मां का मोबाइल लौटा दिया। इससे पहले बेटे ने मां के मोबाइल से उस वीडियो काे अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया।

बाप-बेटे पर मिलकर साजिश का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल लेने के बाद बेटे ने वीडियो देख लिया था। इसके बाद पिता के साथ मिलकर रिश्तेदारों में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब उसको पता चला तो अपने बेटे व पति से पूछताछ की। हालांकि दोनों ने इस पर कुछ नहीं बोला। इस पर महिला ने बुधवार को थाने में FIR लिखवा दी। इसके बाद से बाप-बेटे फरार हो गए थे। महिला का कहना है कि बहुत दिन पहले उसके पति ने ही यह वीडियो बनवाया था।

बेटा बोला- मैं वायरल नहीं करना चाहता था

पुलिस ने गुरुवार शाम बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बेटे ने बताया कि मम्मी और पापा को अक्सर झगड़ा होता था। वह इनके बीच विवाद को खत्म करना चाहता था। इसके लिए उसने वीडियो अपनी मौसी को भेजा था। जिससे वह बता सके कि मां गंदा काम करती है, इसी के चलते उसका पापा से झगड़ा होता है। उसे नहीं पता था कि वीडियो वायरल हो जाएगा।
साभार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks