
29 मार्च 2022 को प्रधानमंत्री जी की उपस्थित में गृह प्रवेशम कार्यक्रम
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत जिले में नवनिर्मित आवासो का गृह प्रवेश कार्यक्रम दिनाक 29.03.2022 को माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में किया जाना प्रस्तावित है ग्रह प्रवेशम 28 मार्च की जगह अब 29 मार्च हो आयोजित किया जायेगा। जिस संबंध में श्री स्वप्निल वानखड़े (IAS) मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा निर्देशित किया गया कि-
▪️गृह प्रवेश कार्यक्रम में माननीय मंत्री, माननीय सांसद, माननीय विधायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं हितग्राही कार्यक्रम में आनलाईन जुडेगे एवं माननीय जनप्रतिनिधियो व गणमान्य व्यक्तियो को आमंत्रित किया जावे।
▪️माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सभी कार्यक्रम स्थलो पर लाईव, प्रसारण की व्यवस्था किया जाये। उक्त कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायतो के सभी अधिकारी/कर्मचारी/आगनवाडी कार्यकर्ता/पटवारी उपस्थित रहेंगे। गृह प्रवेश कार्यक्रम को सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार करें एवं कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई, पानी, बैठक एवं अन्य व्यवस्थायें बनाना सुनिश्चित करेंगे।
????जनपद पंचायत गंगेव में 3006 आवास, जनपद हनुमना में 3012 आवास, जवा में 3504 आवास, मऊगंज में 1941 आवास, नईगढी में 470 आवास, रायपुर कर्चुलियान में 2948 आवास, रीवा में 2733 आवास, सिरमौर 3860, त्योथर में 2515 कुल 24000 आवास के हितग्राहियो में गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।