एटा में पुलिस पर हुई पुष्प वर्षा
एटा । लॉक डाउन का पालन कराती पुलिस पर लोगों ने न सिर्फ जमकर पुष्प बरसाये बल्कि फूल मालाओं से स्वागत कर फल भी भेंट किये । यह नजारा शहर के रेलवे रोड पर तब देखने को मिला जब लॉक डाउन के पालन में गश्त करती कोतवाली नगर के इंद्रपुरी चौकी प्रभारी चमन गोस्वामी पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च कर रहे थे कि तभी लोगों ने छत और बालकॉनी से पुष्प बरसाना शुरू कर दिया । इतना ही नही लोगों ने पुलिस टीम को रोक कर सामाजिक दूरी बनाते हुये फूल मालाओं से सम्मान किया और फल भी भेंट किये ।