
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुषों पर आधारित लगाई गयी विशाल प्रदर्शनी
(गौरव दयाल, अपर जिला सूचना अधिकारी)
गाजियाबाद 23 मार्च (चमकता युग) स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, स्वतंत्र सेनानी एवं महापुरुषों के अद्भुत चित्रों के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को किया गया जागरूक किया गया । उप जिलाधिकारी सदर विनय सिंह द्वारा विकास भवन परिसर पार्क में भव्य प्रदर्शनी का विधिवत रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया ।
जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी का विकास भवन परिसर पार्क में विधिवत रूप से उप जिलाधिकारी सदर विनय सिंह द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर एसीएम द्वितीय निखिल चक्रवती भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों के बारे में चित्रों पर उनके बारे में भी लिखा गया जो आज की युवा पीढ़ी को जागरूक करता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मौके पर चीफ वॉर्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल, डिप्टी कंट्रोलर अशोक गौतम, डिप्टी चीफ वॉर्डन अनिल अग्रवाल, एडीसी संजय गर्ग, ए के ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, हर्षनाथ, विनय जिंदल, हेमंत, काजल, दिव्यांशु आदि अनेकों वार्डन उपस्थित रहे।
सुरेश शर्मा, संपादक, चमकता युग,मोदी नगर, गाजियाबाद ।