
होली के बाद से दूषित हुई आबोहवा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – होली के बाद अलीगढ़ शहर की आबोहवा दूषित होने लगी है। वायु प्रदूषण 200 माइक्रो ग्राम घनमीटर तक पहुंच गया है। जबकि होली व उससे पहले पीएम 10 की मात्रा 150 से 160 माइक्रो ग्राम घनमीटर के बीच थी।होली के बाद अचानक मौसम में बदाल देखने को मिल रहा है। तेज धूप के साथ धूलभरी हवाएं चल रही हैं। इससे वायु प्रदूषण में इजाफा हो हुआ है। पीएम 10 की मात्रा सामान्य से दो गुनी हो गई है। शहर का एटा चुंगी चौराहा सबसे अधिक प्रदूषित है। यहां पर 210 माइक्रो ग्राम घनमीटर वायु प्रदूषण पहुंच चुका है। इसके अलावा मसूदाबाद, नुमाइश मैदान, सारसौल, बारहद्वारी, किशनपुर तिराहे पर 190 व 200 माइक्रो ग्राम घनमीटर के बीच पीएम 10 की मात्रा है। आवासीय कालोनियों में 160 से 170 माइक्रो ग्राम घनमीटर पीएम 10 की मात्रा है।