
वापस नहीं हुए किसानों पर दर्ज मुकदमे, शासन ने मांगी रिपोर्ट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – पिछले दो साल में पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को खत्म करने में बागपत, बिजनौर और गाजियाबाद सहित 32 जिलों के अफसर बाधा बन रहे हैं। शासन के मांगने के बाद भी इन जिलों से रिपोर्ट नहीं भेजी गई। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस पर नाराजगी जाहिर की है और डीएम व एसपी को जल्द रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र लिखा है।प्रदेश में पराली जलाने के 868 मुकदमे दर्ज किए गए थे। प्रदेश सरकार ने गत वर्ष ये मुकदमे खत्म करने की घोषणा की थी। इसके बाद सभी जिलों से दर्ज मुकदमों और उनकी स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई थी। यह भी जानकारी देनी थी मुकदमे कोर्ट में पहुंच गए हैं या नहीं। 43 जिलों के अधिकारियों ने रिपोर्ट भेज दी। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि बागपत से रिपोर्ट भेजने के लिए तैयार की गई थी। वह किस कारण से नहीं पहुंची है, इसका पता कराया जाएगा।