स्थानीय निकाय चुनाव में करोड़पति हैं भाजपा व सपा के उम्मीदवार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

स्थानीय निकाय चुनाव में करोड़पति हैं भाजपा व सपा के उम्मीदवार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एमएलसी चुनाव को सोमवार को भाजपा के ऋषिपाल सिंह व सपा से जसवंत सिंह ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के साथ अपनी संपत्ति का ब्योरा भी चुनाव आयोग के समक्ष प्रेषित किया। चुनाव आयोग को दिए गए ब्योरे के मुताबिक सपा उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवार से अधिक धनवान हैं। करोड़पति भाजपा उम्मीदवार पर वाहन नहीं है, जबकि सपा उम्मीदवार पर एक कार, पिस्टल, 20 ग्राम सोना व पत्नी के पास इनोवा, 100 ग्राम सोना, एक रायफल है।अलीगढ़-हाथरस स्थानीय नकिाय चुनाव मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव करोड़ों की संपत्ति के मालकि हैं। पूर्व जलिा पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं पत्नी ओमवती यादव भी करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। हाथरस की कोतवाली सिकंदराराऊ के रतिभानपुर निवासी जसवंत सिंह यादव दूसरी बार सपा की टिकट पर एमएलसी चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चुनाव जीत चुके हैं और दूसरी बार भाग्य आजमा रहे हैं। जसवंत सिंह ने इंग्लैंड के लीड़स यूनविर्सिटी से एमटेक व आर्स्टन विवि से एमबीए की पढ़ाई की है। खुद के पास पांच लाख नकद व पत्नी के पास 11.58 लाख रुपये नकद हैं। बैंक खाते में 5.68 लाख रुपये, पत्नी के नाम 5.19 लाख रुपये जमा हैं। खुद के नाम 30 लाख की संपत्ति व पत्नी के नाम 46.40 लाख रुपये की संपत्ति है। जसवंत सहिं के पास 20 लाख कीमत की फॉरचूनर कार व पत्नी के पास 18 लाख कीमत की इनोवा कार है। जसवंत पर 20 ग्राम सोना व पत्नी के पास 37.88 लाख रुपये के जेवरात हैं। जसवंत के नाम छह एकड़ जमीन जिसकी कीमत 1.5 करोड़ व पत्नी ओमवती के नाम 18 एकड़ जमीन की कीमत चार करोड़ रुपये है। गाजयिाबाद व अलीगढ़ में करीब चार करोड़ रुपये कीमत के फ्लैट हैं। स्वयं के पास एक पिस्टल व पत्नी के नाम रायफल है।भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषपिाल सहिं मूल रूप से अतरौली के सराय ढ़ोड़ा के निवासी हैं। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। उनके खलिाफ थाना अतरौली में मारपीट समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। पिटीशन प्रोटेस्ट में उनकी तलबी हो चुकी है। उनके पास एक लाख की नकदी, पत्नी के नाम 49, 500 रुपये की नकदी है। बचत खाते में 62, 349 रुपये, पत्नी के नाम 25,790 रुपये हैं। सकल आय 1.71 लाख है। 0.82 एकड़ जमीन की कीमत 65 लाख रुपये है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks