लाखों नौनिहालों ने पी ‘दो बूंद जिंदगी की’ – रिपोर्ट शुभम शर्मा

लाखों नौनिहालों ने पी ‘दो बूंद जिंदगी की’ – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – करीब सवा साल बाद पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जनपद भर में बूथ दिवस का आयोजन किया गया। कुल 2620 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई गई। बूथ दिवस का शुभारंभ सीएमओ डा. नीरज त्यागी ने महिला अस्पताल में फीता काटकर किया, फिर नौनिहालों को दवा भी पिलाई। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते जनवरी 2021 के बाद से कोई सत्र आयोजित नहीं हो पाया। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि बूथों पर आकर अपने बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं। सोमवार से घर-घर जाकर व सार्वजनिक स्थानों पर दवा पिलाई जाएगी। कुल 6.30 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके माथुर, जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेष्ठ, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता आदि ने बताया पोलियो का समूल नाश करना भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है। वर्तमान में सतर्कता के लिए पोलियो ड्राप पिलाई जा रही है। प्रथम दिन लाखों बच्चों ने दवा पी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks